Table of Contents
सुबह जल्दी उठने के फायदे/shubah jldi uthane ke fayde
हमें बचपन से सिखाया गया है कि हमें सुबह जल्दी उठना चाहिये। पर क्यों हमें सुबह जल्दी उठना चाहिये ? ये सवाल तो अक्सर आपके दिमाग में भी आता होगा। हमारे वेदों में भी माना है कि प्रत्येक मनुष्य को ब्रह्म महुर्त में उठना चाहिये।
हिन्दू धर्म ही नही बल्कि दुनिया के सभी धर्म में सुबह जल्दी उठने के महत्व को बताया गया है। आज आपको इस पोस्ट में सुबह उठने के फायदे और सुबह उठने के तरीके के बारे में बताएंगे।
सुबह उठने के बारे में अंग्रेजी की एक लोक प्रिय कहाबत है
“अर्ली टू बेड और अर्ली टू राइज़ मेक्स अ पर्सन हेल्दी, वेल्दी ऐंड वाइज़ “
अर्थ – रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत व्यक्ति को स्वस्थ , धनवान और अक्लमंद ( बुद्धिमान) बनाती है।
सुबह जल्दी उठने के फायदे –
1. शांत वातावरण – जब आप सुबह उठते है तो वातावरण में शोरगुल नही होता है सिर्फ आपको पंक्षियों की आवाज सुनाई देगी जो आपको एक अदभुत मानसिक शांति का अनुभव कराएंगी। पुरे दिन में सुबह जल्दी ही एक ऐसा समय होता है । जब आपके आस इतनी शांति महसूस करते हैं।
2. स्वास्थ्य लाभ – सुबह ऑक्सीजन का लेवल सर्वाधिक होता है जैसे जैसे धुप निकलती है वैसे वैसे वातावरण में CO2 ( कार्बन डाइऑक्साइड) का लेवल बढ़ने लगता है। सुबह जल्दी उठना शरीर को स्वस्थ रखता है।
3. डिप्रेशन ( अवसाद ) से छुटकारा – एक शोध के अनुसार सुबह जल्दी उठने वालो में डिप्रेशन होने का खतरा सुबह देर तक उठने वालो की तुलना में बहुत कम होता है।
4. दिन भर तरो ताजा महसूस करना – जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठते है वो अन्य व्यक्तियों की तुलना में दिन भर स्वयं को बहुत फ्रेश महसूस करते है। सुबह जल्दी उठने से वो ऑफिस भी अपने टाइम से पहुचते हैं । और अपना काम समय पर खत्म करते है । जिससे वो खुशमिजाज रहते हैं।
5. Concentration power – जल्दी सुबह उठकर पढ़ने वाले चीजों को ज्यादा जल्दी समझ जाते है और उन्हें देर तक याद रखते हैं। रोज सुबह जल्दी उठने वालों की मेमोरी और concentration पावर अधिक होती है।
सुबह जल्दी कैसे उठें –
1. जल्दी सोने की आदत डालें – सुबह जल्दी उठने के लिए रात को जल्दी सोने की आदत डालें। यदि आप रात को जल्दी नही सोते हैं तो आप सुबह जल्दी जाग भी जायेंगे फिर भी आप फ्रेश महसूस नही करेंगे क्योंकि आपकी नींद पूरी नही होगी और आपको सुबह उठने के फायदे की जगह नुकसान हो जायेगा। अतः सुबह जल्दी उठना है तो रात को जल्दी सो जाएं।
2. सुबह जल्दी उठने की एक वजह खोजे – जब तक आप अपने मन को एक वजह नही दोगे तब तक वह सुबह उठने की आपकी बात को नही मानेगा। यह वजह हो सकता अच्छा स्वस्थ इसके लिए सुबह gym या योगा की जरुरत या फिर पढ़ाई हो सकती है। जिस कारण आप सुबह आसानी से उठ सकते हैं।
3. सिर्काडियन क्लॉक – हर व्यक्ति के अंदर एक कुदरती घड़ी होती है इसे सिर्काडियन क्लॉक कहते हैं। इस घड़ी का उपयोग कर व्यक्ति सुबह आसानी से उठ सकता है। इस घड़ी का इस्तमाल अपने कई बार किया होगा याद करो आपको सुबह कहीं जाना होता है या फिर कोई और जरुरी कार्य होता है तो उस दिन आपकी नींद बिना किसी अलार्म के सही समय पर खुल जाती है।
सुबह कितने बजे उठें ?-
यह एक आम सवाल है कि हमें सुबह कितने बजे उठना चाहिए ? इसका जबाब है कि आपको सुबह 4 से 5 तक उठ जाना चाहिए। इस समय को ब्रह्म महुर्त कहते हैं और साइंस के अनुसार इस टाइम पर ऑक्सीजन लेवल सर्वाधिक रहता है।
रात को कितने बजे तक सो जाना चाहिए ?
हो सकते आपको रात के 10 बजे तक सोने की आदत डाल लेनी चाहिए । जिससे सुबह 5 बजे तक आपकी नींद भी अच्छे से पुरी हो जाये। यदि आप देर रात तक जागेगें तो सुबह जल्दी उठने पर आप बहुत आलसी महसूस करेंगे।
सुबह जल्दी उठकर क्या करें ?-
सुबह जल्दी उठकर 20 minute से 30 minute व्यायाम या योगासन या ध्यान करें। इसके बाद अच्छी बुक्स का अध्ययन करें। उसके कुछ समय बाद नाश्ता कर अपने दैनिक कार्य को करें।
@gaurav rajput
यदि आपको ये पोस्ट पसन्द आए तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। हमारा उद्देश्य ऐसी ज्यादा से ज्यादा पोस्ट लाना है जिससे आपके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। धन्यवाद!