दुनिया का सबसे महंगा घर कौन सा है। ( Top 10 Most Expensive House in the World )
दुनिया के 10 सबसे महंगे घर (most expensive house )। हर इंसान का सपना होता है की उसका खुद का एक घर हो, पर आज भी लाखो करोडो लोग ऐसे हैं जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है। हर इंसान अपने इस सपने को पूरा करने के लिए जिंदगी भर की कमाई खर्च कर देते है तब जा के वो एक अच्छा घर बना पाते है।
वैसे तो दुनिया में बहुत से ऐसे अमीर लोग है, जो अपना स्टेटस और सिक्योरिटी के लिए महंगे घर बनाते है। हमने इस पोस्ट में 10 ऐसे घरो को लिस्ट किया है जो सन्न 2021 के अनुसान दुनिया के सबसे महंगे घर है ( Top 10 Most Expensive House in the World ).
अगर आप भी इन में से कोई सा घर लेना चाहते है तो आपके पास कम से कम 128 million dollars होने चाहिए। चलिए जानते है दुनिया के 10 सबसे महंगे घरो के बारे में।
Most Expensive House
10. 18-19 Kensington Gardens
-
Location : Landon , England
-
Current Owner : Lakshmi Mittal
-
Price : $128 Million
दुनिया के सबसे महंगे घरो में से 10 वे नंबर पे है 18-19 Kensington Gardens यह घर लन्दन के सबसे महंगे क्षेत्रों में से एक Kensington Gardens में है।
इस घर के मालिक लक्ष्मी मित्तल जी है, जो की भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है। और वह दुनिया के सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी के मालिक है।
18-19 Kensington Gardens को लक्ष्मी मित्तल ने सन्न 2004 में 128 million में खरीदा था, जिसके कारन उस समय का सबसे महंगा घर बन गया था।
इस घर को पहली बार 19 वी सदी में बनाया गया था। इस घर का कुल एरिया लगभग 55,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें 12 बेडरूम, टर्किश बाथ, एक इनडोर पूल, एक पिक्चर गैलरी और 20 कारों के लिए एक गैरेज भी है।
9. Palazzo di Amore
-
Location : Los Angeles, California
-
Current Owner : Jeff Greene
-
Price : $129 Million
हमारे महंगे घरो के लिस्ट में Palazzo di Amore , कैलिफ़ोर्निया के बेवर्ली हिल्स में है। इस घर के मालिक Jeff Greene एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन है।
यह घर कुल 53,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है, इस घर में 12 बैडरूम, 23 बाथरूम के साथ कई शानदार स्विमिंग पूल भी है। साथ ही एंटरटेनमेंट के एक सिनेमाहॉल और टेनिस कोर्ट भी है। इसके साथ 27 कार के लिए एक गैरेज भी है।
इस घर में पार्टी करने के लिए एक घूमने वाला डांस फ्लोरे और बॉलरूम भी है। यह घर देखने बिल्कुल एक हॉलिडे रिसॉर्ट जैसा दिखता है, पर यह दुनिया के सबसे महंगे घरो में से एक है।
8. Ellison Estate
-
Location : Woodside , California
-
Current Owner : Larry Ellisson
-
Price : $200 Million
Ellison Estate दुनिया के सबसे महंगे घर में 8 वे नंबर पे है। इस घर के मालिक है, Larry Ellison. जिनका नाम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में आता है। और ये ओरेकल कंपनी के मालिक है।
2004 मे इस घर को बनाया गया था, यह कुल 23 एकड़ में फैला हुआ है। इस घर में कई सारे बैडरूम और बाथरूम है, साथ ही इसमें मानव के द्वारा बनाई गई झील, और कई सारे तालाब भी है।
इस घर को वास्तुकार पॉल ड्रिस्कॉल जो की जैन बौद्ध थे, उनके द्वारा डिजाइन किया गया था। इस घर को जापानी साम्राज्य के शाही निवास के अनुसार डिजाइन किया गया था।
यहाँ पे आपको कुछ बहुत महंगे पेड़ भी मिलेंगे, जैसे चेरी ब्लॉसम, मेपल्स, ओक और रेडवुड।
7. Four Fairfield Pond ( most expensive house )
-
Location : Sagaponack , New Yark
-
Current Owner : Ira Rennert
-
Price : $248 Million
Four Fairfield Pond के मालिक है, Ira Rennert जो की एक अमरीकी अरबपति है। यह घर नूयार्क शहर का सबसे महंगा घर है।
यह घर अटलांटिक महासागर के सामने समुद्र के किनारे स्थित है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण ये घर और भी खूबसूरत लगता है। इसको देखने में ऐसा लगता है की ये कोई शानदार हवेली है।
63 एकड़ में फैले इस घर में 29 बेडरूम, 39 बाथरूम और एक डाइनिंग रूम भी है। इसके अंदर 3 स्विमिंग पूल है और साथ ही इसमें बास्केटबॉल कोर्ट, बॉलिंग एली, स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट भी शामिल है।
इस घर को भारी मात्रा में बिजली की जरूरत होती है जिसके लिए यहाँ खुद का ही एक पावर प्लांट है। और बात करे अगर कार रखने की तो Four Fairfield Pond के गैरेज में एक साथ 100 कारो को रखा जा सकता है
6. The Oden Tower Penthouse
-
Location : La Rousse , Monaco
-
Current Owner : SCI Odeon, subsidiary of Groupe Marzocco
-
Price : $330 Million
The Oden Tower Penthouse , मोनाको में स्थित बहुत ऊंची ईमारत है। यह लगभग 35,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस के अंदर 259 बैडरूम हैं। जिनमें 2 स्काई डुप्लेक्स अपार्टमेंट और 1 स्काई पेंटहाउस शामिल हैं।
यह देखने में आलीशान होटल जैसा दिखता है, और यहाँ के वाटर स्लाइडर का आनंद लेते हुए आप पूरा 360-degree का मजा उठा सकते है।
इसे एलेक्जेंडर गिराल्डी ने ग्रुप माज़ोकोको के साथ डिजाइन किया था। यह घर बिल्कुल मॉर्डन लुक में बनाया गया है।
5. Les Palais Bulles ( most expensive house )
-
Location : Cannes , France
-
Current Owner : Pierre Cardin
-
Price : $390 Million
हमारे लिस्ट में 5 वे नंबर पे है Les Palais Bulles इस घर की कीमत है $390 मिलियन। इस घर को 1975 से 1989 के समय बनाया गया था। और इसका डिज़ाइन एंट्टी लोवाग ने किया था।
इस घर का कुल एरिया लगभग 12,000 वर्ग मीटर है। साथ ही इसमें 10 बेडरूम, एक रिसेप्शन हॉल, और कई प्रकार के स्विमिंग पूल, और कई उद्यान और पहाड़ी मैदानों में निर्मित 500 सीटों वाला एम्फीथिएटर है।
यहाँ के हर बैडरूम को बहुत अच्छे से डिज़ाइन किया गया है। इस घर का उपयोग इस घर के मालिक अपने छुट्टियों के लिए करते है, साथ ही पार्टी या दूसरे कार्यक्रम के लिए उपयोग किया जाता है।
4. Villa Les Cedres
-
Location : Saint-Jean-Cap-Ferrat , France
-
Current Owner : Rinat Akhmetov
-
Price : $450 Million
फ्रांस के सेंट-जीन-कैप-फेरैट में स्थित विला लेस सेड्रेस हमारे चौथे स्थान पर है। इस सम्पति का कुल्य मूल लगभग आधा बिलियन के करीब है यानि की $450 मिलियन।
इस घर को 1830 में बनाया गया था और 1904 में बेल्जियम के किंग लियोपोल्ड II ने इसे खरीदा था। 35 एकड़ बगीचों के बीच यह घर बना हुआ है। और इस मैदान में हर तरफ कई देवदार के पेड़ लगे हुए है।
घर का कुल एरिया लगभग 18,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें 14 बैडरूम, एक ओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल और घोड़ो को रखने के लिए एक अस्तबल है, जिसमे 30 घोड़े आराम से रखे जा सकते है।
ये घर के अंदर आपको कला और सांस्कर्तिक का भरपूर उपयोग देखने को मिलेगा, सांस्कर्तिक सजावट के साथ यहाँ सोने का पानी चढ़ा हुआ क्रिस्टल झूमर और बहुत ही सुन्दर लकड़ियों पर कारीगरी की गई है।
3. Villa Leopolda
-
Location : Villefranche-Sur-Mer , France
-
Current Owner : Mikhail Prokhorov
-
Price : $750 Million
Villa Leopolda दुनिया का तीसरा सबसे महंगा घर है। इस घर का कुल एरिया लगभग 50 एकड़ में फैला हुआ है।
इस घर को बनाने में सत्र 1929 से 1931 तक का समय लगा था। अमेरिका के वास्तुकार ओग्डेन कोडमैन जूनियर ने इस घर को डिज़ाइन किया, और बनाया था।
यहाँ पे 11 बैडरूम, 14 बाथरूम, एक आउटडोर किचन और एक मूवी थियेटर है। साथ ही हेलीकाप्टर को लैंड कराने के लिए एक हेलिपैड भी है , और एक बहुत ही शानदार स्विमिंग पूल है।
अल्फ्रेड हिचकॉक की 1955 में बनी फिल्म “टू कैच ए थीफ” की शूटिंग इस घर में की गई थी।
2. Antilla ( most expensive house )
-
Location : Mumbai , India
-
Current Owner : Mukesh Ambani
-
Price : $2.2 Billion
अभी तक हमने जितने भी घरो की बात की उनमे से ये घर सबसे खास है, क्यों की इस घर की बात ही अलग है। वैसे तो इस घर की बहुत साडी खूबियाँ है पर सबसे बड़ी बात ये घर 27 मंजिला, 550 फुट ऊंची ईमारत है इस लिस्ट में सबसे ऊंचा घर यही है।
Antilla दुनिया के 10 सबसे महंगे घरो में दूसरे नंबर पे आता है। इस घर के मालिक मुकेश अम्बानी जी ने अपने लिए एक गगनचुम्बी ईमारत बनवाई है।
इसे देखने में ऐसा लगता है की ये कोई बिज़नेस पार्क होगा पर ये घर है जो की भारत के मुंबई में अल्टामाउंट रोड में बना हुआ है। यह घर भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी जी का है।
इसे पर्किन्स एंड विल, हिर्श बेडनर एसोसिएट्स और यूएस आर्किटेक्चर फर्म द्वारा डिजाइन और बनाया किया गया था। यह 173 मीटर लंबा है और इसका पूरा एरिया 400,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
दुनिया के दुसरे सबसे महंगे घर Antilla की खास बात
- रिक्टर पैमाने पर 8 तीव्रता वाले भूकंप का सामना करने में सक्षम है।
- घर के अंदर 6 फ्लोर सिर्फ कार स्टोर के लिए है, और साथ ही कारो के लिए सर्विस सेण्टर भी है।
- हेलीकाप्टर लैंड करने के लिए 3 हेलिपैड बने हुए है।
- घर के अंदर एक मंदिर है।
- 50 सीटों वाले मूवी थियेटर, एक स्वास्थ्य स्पा, एक सैलून, और योग स्टूडियो, एक आइसक्रीम कक्ष बना हुआ है।
- इसके अंदर 9 लिफ्ट भी है।
1. Buckingham Palace
-
Location : Landon , England
-
Current Owner : Queen Elizabeth
-
Price : $2.9 Billion
दुनिया का सबसे महंगा घर Buckingham Palace
दुनिया का सबसे महंगा घर का ख़िताब है, Buckingham Palace के पास। यह घर है ब्रिटश के शाही परिवार के पास, वैसे तो उनके पास बहुत सारी संपत्ति है, पर अगर बात महंगे घर की हो तो दुनिया का सबसे महंगा घर भी उन्ही के पास है।
यह पैलेस लंदन के वेस्टमिंस्टर शहर में बना हुआ है, इस पैलेस के अंदर 775 कमरे, 78 बाथरूम, 92 कार्यालय और 19 स्टेटरूम मौजूद है।
यह 1873 से राजशाही परिवार के पास है। बकिंघम पैलेस लगभग 828,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है, और बस 40 एकड़ में तो इसका बगीचा है, जो की लन्दन का सबसे बड़ा बगीचा है।
वैसे ये शायद ही कभी होगा, फिर भी अगर इस पैलेस को बेचा जाये तो इसका मूल्य 2.9 बिलियन $ होगा। इसके साथ के बकिंघम पैलेस सत्र 2021 के अनुसार दुनिया के महंगे घरो में से नंबर एक पे आता है।
यह भी पढ़े :
सारांश :
इस पोस्ट में बस इतना ही, उम्मीद है की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी दुनिया के 10 सबसे महंगे घर ( most expensive house) अच्छी लगी होगी। आपको इनमे से कौन सा घर सबसे अच्छा लगा हमे comment कर के अवश्य बताये। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
आप हमें Facebook पे भी follow कर सकते है।