इस पोस्ट में हम दुनिया के 10 सबसे महंगे सिक्के के बारे में जानेंगे। सिक्के जो की पुराने जमाने में बहुत ही ज्यादा प्रचलन में थे। सिक्को से या समान की अदला-बदली से ही व्यपार किया था।
मगर आज इस डिजिटल युग में सिक्को का उपयोग बहुत ही काम हो चुका है। और धीरे धीरे सिक्को की वैल्यू बहुत कम हो गई है। फिर भी आज इस डिजिटल युग में कई ऐसे भी सिक्के है, जिनकी कीमत जान कर आपके होश उड़ जायेंगे।
अपने कीमत से कई गुना ज्यादा इन सिक्को का मूल्य है। इसका कारण ये है की इन सिक्को को बनाने के समय इनमे हुई कुछ गलतिया, या उनका बहुत ही ज्यादा दुर्लभ होना। या फिर कोई ऐतिहासिक घटना। इस कारण इन सिक्को की कीमत अपने मूल्य से कही ज्यादा अधिक है।
इन सिक्को को दुनिया भर के लोग जो अपने पास एक अद्भुत कलेक्शन रखते है वो खरीदते है, या फिर इन्हे संग्रहालय में रखा जाता है। चलिए जानते है उन 10 सिक्को के बारे में जो इस दुनिया में सबसे महंगे है।
दुनिया का सबसे महंगा सिक्का कौन सा है। ( duniya ka sabse mahnga sikka )
दुनिया का सबसे महंगा सिक्का Flowing Hair Silver/Copper Dollar – 1794 है। और सत्र 2013 में इस सिक्के को 10 मिलियन डॉलर में नीलम किया गया।
10. 1913 Liberty Head Nickel – Hawai-Five-O Star
Price : $3,737,500
Date Sold: January 7, 2010
Sold By: Heritage Auctions, Dallas, Texas
दुनिया के 10 सबसे महंगे सिक्को की लिस्ट में 10 वे नंबर पे 1913 लिबर्टी हेड निकेल है। ऐसा माना जाता है कि सिक्का पांच original Liberty Head में से एक था, जिसे टकसाल से एक पूर्व कर्मचारी ने आधी रात को चुरा लिया था।
इस सिक्के के केवल 5 नमूने ही मौजूद है। जो की नीलामी में बेचे गए और कुछ संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए हुए है। इस सिक्को को आखिरी बार 7 जनवरी 2010 में नीलाम किया गया।
9. Bust Dollar – Class 1 Dexter -Poque Specimen – 1804
Price Realized: $3,865,750
Date Sold: March 31, 2017
Sold By: Stack’s Bowers Galleries and Sotheby’s
महंगे सिक्को की लिस्ट में 9 वे नंबर पे है Bust Dollar – Class 1 Dexter -Poque Specimen – 1804 . इस सिक्के की कीमत लगभग 3.8$ है।
यह सिक्का अपना लम्बे इतिहास के कारण अत्यधिक दुर्लभ और महंगा है। इस सिक्के के पीछे D छुपा हुआ है, जिससे ये संकेत मिलता है कि यह सिक्का जेम्स वी. डेक्सटर का था। वे एक बहुत ही धनी न्यूमिज़माटिस्ट का थे।
ये सिक्का पहली बार जर्मनी में 1804 में खोजा गया था। और इस सिक्के को 31 मार्च, 2017 को नीलामी में स्टैक की बोवर्स गैलरी और सोदरबी द्वारा $ 3,865,750 में बेचा गया था।
8. $1 Million Gold Maple Leaf ( 10 सबसे महंगे सिक्के )
Price: $4,020,000
Date Sold: June 2010
Sold By: Dorotheum Auction House, Vienna, Austria
$1 Million Gold Maple Leaf दुनिया के सबसे महंगे सिक्कों में से एक है। 2007 में कनाडाई टकसाल द्वारा निर्मित किया गया , यह दुनिया का पहला मिलियन डॉलर सिक्का था।
इस सिक्के की सबसे खाश बात यह है की यह सिक्का 99.999% शुद्ध सोने से बना है और इसका वजन 100 किलोग्राम है।
इनमें से आज तक केवल पांच राजसी सोने के बुलियन सिक्के दुनिया भर के निवेशकों द्वारा खरीदे गए हैं। इसकी आखिरी नीलामी में ये डोरोथेम ऑक्शन हाउस, वियना, ऑस्ट्रिया द्वारा जून 2010 में ये सिक्का में बेचा गया।
7. Silver Dollar Class 1 – 1804 – (The Watters-Childs Specimen)

Price: $4,140,000
Date Sold: August 30, 1999
Sold By: Bowers & Merena
7 वे नंबर पे है, Silver Dollar Class 1 – 1804 . इसे प्रोफेशनल कॉइन ग्रेडिंग सर्विस द्वारा proof -68 का दर्जा दिया गया है। 30 अगस्त 1999 को जब ये सिक्का नीलाम हुआ तब यह दुनिया का सबसे महंगा सिक्का बन चूका था।
यह सिक्का अपने इतिहास में, केवल चार लोगो के पास ही है, जिनमें चार्ल्स ए वाटर्स, वर्जिल एम। ब्रांड, चाइल्ड्स परिवार और पोग परिवार शामिल हैं।
इस सिक्के को Robert Scot ने डिज़ाइन किया था। इसमें 90% Silver, 10% Copper है। और इस सिक्के का कुल वजन 27.00 ग्राम्स है।
6. Liberty Head Nickel – Mortan-Smith-Eliasberg
Price : $4,560,000
Date Sold: August 2018
Sold By: Stack’s Bowers
Liberty Head Nickel – Mortan-Smith-Eliasberg को अगस्त 2018 की नीलामी में में बेचा गया। इस सिक्के को 1913 में बनाया गया था, और इसे 1920 में चलन में लाया गया था।
इस सिक्के के केवल 5 नमूने इस समय मौजूद है। जिसमे से केवल 2 नमूने निजी लोगो के पास है, और बाकी संग्रहालय में रखा गया है।
मगर इस सिक्के को लेकर कुछ विवाद है, क्योंकि टकसाल से कोई आधिकारिक उत्पादन रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। की ये सिक्का उनके द्वारा बनाया गया था।
5. Edward III Florian

price: $6.8 million
हमारे महंगे सिक्को की लिस्ट में 5th नंबर पे है, Edward III Florian . इस लिस्ट का सबसे पुराना सिक्का भी यही है। यह इस धरती पे अत्यंत दुर्लभ सिक्को में से एक है। अब बहुत ही काम संभावना है की इससे इससे पुराना सिक्का भी मिले।
इस सिक्के को Double Leopard के नाम से भी जाना जाता है। इस सिक्के को सत्र 1943 से 1344 के बीच सार्वजनिक किया गया था।
इस सिक्के के केवल तीन नमूने ही अभी तक है। जिसमे एक सिक्का सत्र 2006 में एक नीलामी में बेचा गया और 2 सिक्के जो की पहली बार 1857 में टाइन नदी में पाए गए थे। वो दोनों सिक्को को संग्रहालह में रखा गया है। इस समय इस सिक्के की कीमत 6.8 मिलियन डॉलर है।
4. Brasher Doubloon ( 10 सबसे महंगे सिक्के )
Price: $7,395,000
Date Sold: December 2011
Sold By: Blanchard and Company
सत्र 2011 में, वॉल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट फर्म ने एक नीलामी में $7 मिलियन डॉलर में यह सिक्का खरीदा था। यह अमेरिका में बनाया गया पहला सोने का सिक्का था, इससे पहले ताम्बे के सिक्के का वहां चलन था।
एप्रैम ब्रशर चाहते थे की अब ताम्बे के सिक्के के जगह वहां पे सोने के सिक्को के चलन हो इस लिए Brasher Doubloon को 1787 में न्यूयॉर्क शहर के एक सुनार द्वारा बनाया गया, उस समय यह 15 डॉलर मूल्य का सोना था।
न्यूमिस्मैटिक विशेषज्ञों का कहना है की, यह सिक्का अमेरिका में सबसे प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण सिक्का है, इस अद्वितीय सिक्के को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बनाए गए पहले सोने के सिक्के के रूप में भी जाना जाता है।
इस सिक्के में ईबी काउंटरस्टैम्प का निशान ईगल के छाती के ऊपर पर है। अपने अधिक दुर्भलता के कारन और इनकी कहानी इतनी दिलचस्प है की ये सिक्का दुनिया के 10 सबसे महंगे सिक्को में से एक है।
3. Saint-Gaudens Double Eagle – 1907
price: $7.6 million
Saint-Gaudens Double Eagle आज बाजार में सबसे अधिक मांग वाले सोने के सिक्कों में से एक है। इन सोने के सिक्को का उत्पादन यू.एस. टकसाल द्वारा 1907 से 1933 तक किया गया था। इस सिक्के का नाम इसके डिजाइनर, ऑगस्टस सेंट-गौडेंस के नाम पर रखा गया है।
और हमारे दुनिया के 10 सबसे महंगे सिक्को की लिस्ट में 3rd नंबर पे Saint-Gaudens Double Eagle है। इस सिक्के को को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा निर्मित अब तक के सबसे सुंदर सिक्के के रूप में घोषित किया गया है।
ये कहने में कोई गलत बात नहीं है की ये दुनिया का सबसे सुन्दर सिक्का है। और इस सिक्के को $7.6 मिलियन में नीलाम किया गया।
2. Double Eagle – 1933
Price: $7,590,020
Date Sold: July 30, 2002
Sold By: Sotheby’s and Stack’s
हमारे लिस्ट में 2nd नंबर पे है Double Eagle – 1933 . सत्र 1933 में संयुक्त राज्य अमेरिका में इन सिक्को को बनाया गया।
उस वर्ष, राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को महामंदी से बचाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका सारे सिक्को को नागरिको से वापस ले लिया और उनके चलन पे रोक लगा दी गई।
सिर्फ स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन को दिए गए दो सिक्कों के अलावा, सभी सिक्कों को नष्ट करने का आदेश दिया गया था। और इन सिक्को को पिघला के देश की स्थिति सुधाने में लगाया गया।
हालांकि बाद में कुछ सिक्के लोगो के पास देखे गए। आज भी इनमें से किसी एक सिक्के का मालिक होना अभी भी अवैध है, और अगर आपके पास एक भी सिक्का पाया गया तो इसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।
वैसे एक मालिक इसका एक सिक्का हासिल करने में सफल हुआ, जो मूल रूप से मिस्र के राजा फारूक के पास था, सत्र 2002 में नीलामी में $7 मिलियन में बिका।
1. Flowing Hair Silver/Copper Dollar – 1794 ( 10 सबसे महंगे सिक्के )
Price: $10,016,875
Date Sold: January 24, 2013
Sold By: Stack’s Bowers Galleries
हमारे सबसे महंगे सिक्को की लिस्ट में नंबर 1 पे है। Flowing Hair Silver/Copper Dollar – 1794 कई शोधकर्ताओं का मानना है कि यह यू.एस. सरकार द्वारा ढाला और जारी किया जाने वाला पहला चांदी का सिक्का था।
इस सिक्के में एक तरफ लेडी लिबर्टी का चित्र और दूसरी तरफ एक ईगल है। इस सिक्के को 200 से अधिक वर्षों से सुरक्षित रखने में सफल रहे हैं, जिसके कारन इस सिक्के की कीमत और भी ज्यादा बढ़ गई।
इसके बाद सत्र 2013 में इस सिक्के को 10 मिलियन डॉलर में नीलम किया गया। आज के समय में इसकी कीमत और भी ज्यादा बढ़ चुकी अब इसकी नई कीमत का पता तभी लगेगा, जब अगर कभी ये नीलामी में बेचा जाये।
सारांश – दुनिया के 10 सबसे महंगे सिक्के।
1. Flowing Hair Silver/Copper Dollar – 1794 – $10 million
2. Double Eagle – 1933 – $7,5 million
3. Saint-Gaudens Double Eagle – 1907 – $7.6million
4. Brasher Doubloon – $7,3 million
5. Edward III Florian – $6.8 million
6. Liberty Head Nickel – Mortan-Smith-Eliasberg – $4,5 million
7. Silver Dollar Class 1 – 1804 – (The Watters-Childs Specimen) – $4,1 million
8. $1 Million Gold Maple Leaf – $4 million
9. Bust Dollar – Class 1 Dexter -Poque Specimen – 1804 – $3,8 million
10. 1913 Liberty Head Nickel – Hawai-Five-O Star – $3,7 million
यह भी पढ़े :
दोस्तों दुनिया के 10 सबसे महंगे सिक्के के बारे में दी गई जानकारी आप लोगो को कैसी लगी हमें जरूर बताये।
आप हमें Facebook पे भी follow कर सकते है।