Google Ads Overview Page आपको, आपके Google ads Page का Review करने की अनुमति देता है। जब आप अपना Google Ads Account खोलते हैं, तो आप Google Ads Overview Page पे पहुँचते हैं और इसमें Google Ads के प्रदर्शन का संक्षेप में और महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई देती है।
जब आप एक नया campaign बनाते हैं और उसे अभी तक आपने चालू नहीं किया है, तो campaign Overview page आपको दिखाई देगा, कि क्या नए campaign को चालू करने से पहले कोई समस्याएं हैं जो ठीक करने की ज़रूरत है, जिसे आप अपने हिसाब से चेंज भी कर सकते है। इसमें आपको Ads की गुणवत्ता को सुधारने के सुझाव मिलते हैं। ध्यान दें कि यह सिर्फ सर्च और वीडियो Ads के लिए ही लागू होता है।
Google Ads Overview Page कैसे काम करता है
Overview Page आपको, गूगल द्वारा आपके लिए Select किये गए Performance की जरुरी जानकारियों को दिखाता है। प्रत्येक कार्ड का उद्देश्य है आपके Account के performance को एक जगह दिखाना। वक्त के साथ, Google और भी कई प्रकार के कार्ड जोड़ते रहता है, इसलिए आप अपने Overview Page को हमेशा check करते रहें।
How to change the date range
अपने Page के ऊपर की तरफ दाईं ओर मौजूद Date Range पर Click करें। सभी कार्डों के लिए Date Range एक साथ update हो जाएगी।
Google Ads Overview Page पे क्या है
Overview Page पर आपको Google Ads Account के प्रदर्शन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। इस पेज पर दो प्रकार के कार्ड होते हैं:
- Summary Cards: ये कार्ड आपको select किये गए Date Range के अनुसार आपके performance का सामान्य सारांश दिखाते हैं। ये मुख्य metrics और performance को प्रदर्शित करके आपको खाते के कुल performance को समझने में मदद करते हैं। इन कार्डों पर दी गई जानकारी select किये गए Date Range से संबंधित होती है।
- Insight Cards: Summary Cards की तुलना में, ये कार्ड महत्वपूर्ण अवलोकनों को दिखाते हैं जो select किये गए Date Range से संबंधित नहीं होते हैं। इनमें आपको performance में हुए महत्वपूर्ण बदलाव या रुझान की जानकारी मिलती है। Insight Cards आपको मार्केटिंग रणनीतियों को अनुकूलित करने और सुधार करने में मदद करते हैं।
Summary cards
All Overview pages में एक summary card शामिल होता है जिसमें एक line chart होता है जो आपको आपकी metrics के पिछले performance की तुलना करने की अनुमति देता है।
- Auction Insights data
- Audiences for Display and Video Networks
- Biggest changes to your campaigns and ad groups
- The geographic location of people who interacted with your ads
- Keywords for Display and Video networks
- Most-shown ads
- Performance by day of week and time of day
- Performance by device
- Performance by keyword
- Placements for Display and Video networks
- Remarketing reach
- Status review
- Top Products for Shopping
- Top-performing campaigns and ad groups
- Top search terms on Google.com that caused your ads to display
- Top videos
- Topics for Display and Video networks
Insight Cards
आपको आपके खाते के performance से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दिखता हैं और ये केवल तभी दिखाई देते हैं। ये कार्ड Overview Page पर summary cards के ऊपर दिखाई देंगे और ये उन तिथि सीमा से संबंधित नहीं होंगे जो आपने चयन की होगी।
यह Google Ads Overview Page पर एक विशेष उपकरण हैं जो आपको आपके खाते के performance से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओ के बारे में जानकारी देता हैं। Insight Cards आपको अपने ads की performance को समझने और उन्हें सुधारने में मदद करता हैं।
Hourly performance pacing
यह card आपको हर दिन के हिसाब से आपके Clicks के बारे में जानकारी देता है की किस दिन कितने क्लिक हुए है। Google Ads Overview में इस कार्ड की मदद से आप क्लिक की संख्या कम या ज्यादा हैं ये जान सकते है। इस इनसाइट के आधार पर, आप निर्णय लेने के लिए बिड्स या बजट में बदलाव करने का फैसला कर सकते हैं।
New words
इस Card की मदद से आप ये पता कर सकते है कि लोग google.com पर आपके Ads को खोजते समय कौन से नए शब्द उपयोग करते हैं। इसमें आपके Ads उन शब्दों के लिए भी दिखाई देते हैं जो आपकी कीवर्ड सूची में नहीं हैं, लेकिन उस Keyword से related होते हैं।
Device shift
यह Card आपको बताता है कि आपके Ads Impressions किस Device में ज्यादा दिखाए गए है। समय के साथ ये Change भी होते रहते है। इसकी मदद से आप ये आसानी से पता कर सकते है की आपके Ads impressions सबसे ज्यादा Mobile, Tab या Desktop से आ रहे है। जिसकी मदद से आप बड़े ही आसानी से डिवाइसों के लिए बिड एडजस्टमेंट कर सकते है।
Top vs Other
यह card आपको बताता है कि जब आपके ads का performance ऑर्गेनिक सर्च से भी ज्यादा हुआ है, तो इसमें हुए प्रतिशत में किसी महत्वपूर्ण परिवर्तन की जानकारी देता है। यदि आम तौर पर आपके विज्ञापन के अधिकांश प्रदर्शन ऑर्गेनिक सर्च परिणामों के ऊपर होते हैं तो आपको इस card में उसका performance दिखाई देगा।
Ad group shift
यह card की मदद से ये पता चलता है कि किसी ads group की लागत में उस कैंपेन की लागत के प्रतिशत में किसी महत्वपूर्ण परिवर्तन की जानकारी देता है। उदाहरण के लिए – यदि आपकी लागत आम तौर पर एक कैंपेन के अंदर से एक ads group से होती थी और हाल ही में वह बदल गई है, तो आपको इस कार्ड को दिखाई देगा।
इस अंदाज के आधार पर, आप नए ads group को अपने खुद के कैंपेन में बदल कर, बिड में परिवर्तन करके या इस कैंपेन या ads gropu में जो परिवर्तन किए गए हैं, उन्हें जानकर उसे और better बना सकते हैं।
Geo locations
यह card सहायता से आप ये पता कर सकते है की आपके एड्स इम्प्रैशन किस जगह पे ज्यादा दिखाए गए है। यदि आपके ads के इम्प्रेशन्स आम तौर पर किसी निश्चित स्थान में होते हैं और हाल ही में वह बदल गया है, तो Geo card उस जगह की जानकारी आपके सामने प्रदर्शित करेगा।
इसकी मदद से आप ये बहुत आसानी से समझ सकते है किस जगह पे आपके कितने इम्प्रैशन दिखाई दिए, और उन इम्प्रैशन के आधार पे कितने लोग किस जगह से आपके एड्स की मदद से आये है।
इस डाटा के आधार पर, आप निश्चित स्थान के लिए बिड मॉडिफायर्स को बदलकर अपने ads को की मदद से ज्यादा लोगो को अपने प्रोडक्ट या बिज़नेस के बारे में बता सकते हैं। बिड को नियमित रूप बार बार बदलने के जगह, आप स्मार्ट बिडिंग का उपयोग कर सकते हैं, जो स्थान और कई अन्य कारकों के आधार पर खुद से ही परिवर्तनों के लिए अनुकूलन करता है।
यह भी पढ़े:
अवलोकन – rshindi.com के द्वारा बताई गई, Google Ads Overview Page क्या है? यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें comment कर के अवश्य बताये।