इस पोस्ट में हम जानेगे दुनिया के 10 सबसे महंगी साइकिल के बारे में। साइकिल का उपयोग दुनिया भर में किया जाता है, शायद की कोई ऐसा हो जिसने अपनी जिंदगी में कभी साइकिल ना चलाई हो। साइकिल एक ऐसा साधन है जिसे उपयोग कही भी आने जाने के लिए किये किया जाता है। कुछ लोग साइकिल का उपयोग इसलिए भी करते है ताकि वो फिट रहे। इंसान के स्वास्थ के लिए साइकिल बहुत उपयोगी है।
साइकिल के बहुत सारे फायदे है। इससे सेहत अच्छी रहती है। पूरी दुनिया प्रदूषण से जूझ रही है वही साइकिल के उपयोग से वातावरण को नुकशान नहीं होता है। क्यों इसे इसे चलने के लिए ईंधन की जरूरत नहीं होती।
साइकिल का अविष्कार किसने और कब किया : दुनिया के 10 सबसे महंगी साइकिल
आपको बता दे की साइकिल का अविष्कार आज से लगभग 200 साल पहले सत्र 1817 में जर्मनी में किया गया था। दुनिया की पहली साइकिल बनाने वाले का नाम Karl Von Drais है जो एक वन अधिकारी थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में और भी चीजों का अविष्कार किया था।
साइकिल के फायदे और इसकी खोज किसने की ये तो हमने जान लिया। अब बात हो रही है दुनिया की सबसे महंगी साइकिल के कीमत की तो हमारे लिस्ट में जितने भी साइकिल है उनकी कीमत आज के कई कारो की भी कीमत से भी कही ज्यादा है।
दुनिया की सबसे महंगी साइकिल कौन सी है ?
दुनिया की सबसे महंगी साइकिल का नाम 24K Gold Extreme Mountain Bike है। और इसकी कीमत 1 million dollars यानि की लगभग 7 करोड़ 50 लाख है।
10. Montante Luxury Gold Collection
-
Price : $46,000 ( लगभग 35 लाख )
दुनिया की सबसे महंगी साइकिल में 10 वे नंबर पे है Montante Luxury Gold Collection इस साइकिल को बनाने के लिए मुख्य रूप से 4 चीजों का इस्तेमाल किया गया है। सोना, स्वारोवस्की पत्थर, लड़की और पाइथन की चमड़ी।
यह साइकिल मुख्य रूप से महिलाओ के लिए बनाई गई थी। इसमें चारो तरफ 24 कैरट गोल्ड की कोटिंग की गई है, इसके सीट और पैडल पे हांथो द्वारा बनाये गए पाइथन के चमड़े से कारीगरी की गई है।
दोनों पहियों के ऊपर तथा पैडल पे बेशकीमती लकड़ी लगी हुई है। इस साइकिल को सजाने के लिए स्वारोवस्की पत्थरो से कई जगह बहुत खूबसूरत कारीगरी की गई है।
9. Chrome Hearts X Cervelo
-
Price : $60,000 ( लगभग 45 लाख )
-
Material : carbon fiber
अमेरिकी लक्ज़री मोटरसाइकिल गियर ब्रांड Chrome Hearts ने Cervelo के साथ मिल के इस साइकिल को बनाया है। इस साइकिल का डिज़ाइन बहुत ही खूबसूरत है।
इसकी बॉडी कार्बन फाइबर से बनाई गई है। साथ ही इसमें चमड़े की सीट लगी हुई है। यह साइकिल काले रंग में आती है जिसके वजह से और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है।
इस साइकिल के पिछले पहिये की कलाकृति बहुत ही अनोखी है। महंगे सजावट के समान लगे होने के कारण इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।
8. Tiffany & Co. Silver Mounted Lady’s Bike
-
Price : $70,000 ( लगभग 53 लाख )
19वीं शताब्दी में टिफ़नी एंड कंपनी ने न केवल ग्लैमरस आभूषण बनाए, बल्कि इसने विभिन्न असामान्य वस्तुओं का भी निर्माण किया, जिसमें एक Tiffany & Co. Silver Mounted Lady’s साइकिल भी शामिल है।
सत्र 2008 में, बोन्हम्स द्वारा इस साइकिल की नीलामी $70,000 में की गई थी। इस साइकिल के हैंडल की ग्रिप को हांथी के दातो से बनाया गया और इसके सीट चमड़े से बनी हुई है।
7. Trek Madone 7: Diamond ( दुनिया के 10 सबसे महंगी साइकिल )
-
Price : $75,000 ( लगभग 56 लाख )
-
Material: carbon fiber, gold, diamonds
-
Weight : 8.5kg
इस बाइक को 2005 में न्यूयॉर्क में वार्षिक लांस आर्मस्ट्रांग फाउंडेशन गाला में नीलाम किया गया था। 2005 में नीलामी के समय इसकी कीमत $75,000 थी।
साइकिल की दुनिया में ट्रेक मैडोन एक लोकप्रिय नाम है। यह एक सपोर्ट साइकिल भी है, जो की बहुत सारी खूबियों से सुसज्जित है। जितनी खुबिया इस साइकिल में है उतने ही अच्छे से इस साइकिल को डिज़ाइन किया गया है।
जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है की इसमें डिमांड्स लगे हुए है साथ ही इस साइकिल को कार्बन फाइबर और गोल्ड उपयोग कर के बनाया गया है।
इस साइकिल में हीरे साइकिल की बॉडी की तीलियों में जड़े होते हैं। सामने 24 कैरट पीले सोने और सफ़ेद सोने लगे हुए होते है, जिसके कारन इस साइकिल की चमक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
6. Aurumania Crystal Edition Gold Bike
-
Price : $114,000 ( लगभग 85 लाख )
-
Material: gold, diamonds
इस लिस्ट में 6 नंबर है Aurumania Crystal Edition Gold Bike फ्रांसीसी फर्म औरमैनिया ने इस साइकिल को बनाया। बहुत ही सिंपल डिज़ाइन के साथ इसे बनाया गया है, जिसके कारन इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है।
क्रिस्टल के फ्रेम को सुंदर पत्थरों और हीरों से सजाया। और इसकी पूरी बॉडी 24 कैरट गोल्ड से बनाई है गई। देखने में ये बहुत स्टाइलिस्ट तो नहीं लगती पर इसकी खूबी इसकी सादगी में है।
इसमें ब्रूक्स ब्रांड की चमड़े से इस साइकिल की सीट और भूरे रंग के चमड़े से हैंडलबार ग्रिप्स बने हुए है। दुनिया के सबसे अच्छे साइकिल में से ये एक साइकिल है।
5. KAWS: Trek Madone
-
Price : $160,000 ( लगभग 1 करोड़ 20 लाख )
-
Material: carbon fiber
-
Weight: 9kg
KAWS: Trek Madone की सबसे सबसे खाश बात ये है की ये साइकिल बहुत ज्यादा आरामदायक है। इस साइकिल की डिज़ाइन Lance Armstrong ने किया, जो की खुद एक बेहतरीन साइकिल चालक थे।
साइकिल में सामने की तरफ और रिम क्षेत्र पर काव्स के हस्ताक्षर, chomper के दांतों की तरह से डिज़ाइन किया गया है। इस साइकिल की सीट और हैंडल को आसानी से इधर – उधर मूव किया जा सकता है।
ज्यादा स्पीड में चलाने के लिए इसका संतुलन बहुत अच्छा है। किसी भी साइकिल प्रेमी के लिए ये बहुत आराम दायक साइकिल है। KAWS हल्की होने के साथ बहुत सारा वजन उठा सकती है वो भी बिना संतुलन खोये।
4. Trek Yoshimoto Nara Speed Concept
-
Price : $200,000 ( लगभग 1 करोड़ 50 लाख )
-
Material: carbon fiber
ये साइकिल देखने में इस लिस्ट के अन्य साइकिललो से भिन्न है। ये नीले और पीले कलर से मिल के बनी है और इसमें लाइवस्ट्रॉन्ग लोगो लगा हुआ है। साथ है इसमें बॉक्सिंग ग्लव्स और यूएफओ डूडल पहने युवाओं के कार्टूनिश बने हुए है। जिसके कारन ये साइकिल थोड़ा अलग ही दिखाई देती है।
Trek Yoshimoto Nara Speed Concept की विशेषता ये है की इस साइकिल में बैठ के राइडिंग करने पे इसका बैलेंस संतुलित रहता है, साथ ही ये उबड़ खाबड़ रास्तो और मोड़ पे बेहतरीन प्रदर्शन करती है।
ये कार्बन फाइबर से मिल कर बनी है। इस साइकिल को एक प्रसिद्ध चैरिटी में पैसा डोनेट करने के लिए $200,000 में नीलम किया गया था।
3. 24K Gold Men’s Racing Bike
-
Price : $393,000 ( लगभग 2 करोड़ 95 लाख )
-
Material: aluminum, gold
-
Weight : 9.5kg
रोल्स रॉयस की शानदार 24K गोल्ड रेसिंग साइकिल हमारी सबसे महंगी साइकिलों की सूची में तीसरे नंबर पे है। इस एलुमिनियम और सोने से बनाया गया है।
साइकिल को देखने पे आंखे खुली की खुली रह जाएँगी क्यों की ऊपर से ले के नीचे तक इस साइकिल को सोने से ढका गया है। इस साइकिल का स्टैंड, पहिये, रिंग, हैंडल सब कुछ सोने से बना हुआ है।
साइकिल के बॉडी का हर पार्ट इस तरह से बनाया गया है की, इसे और भी चमकदार बनता है। साथ ही एक शानदार रूप और अनुभव देता है।
इसके सीट में उच्च दर्जे के चमड़े का प्रयोग किया गया है। जिसके कारन बैठने में आराम दायक महसूस हो, इसके साथ 24K Gold Men’s Racing Bike को हीरे तथा बेसकीमती पत्थर लगा के सजाया गया है।
2. Trek Butterfly Madone
-
Price : $500,000 ( लगभग 3 करोड़ 75 लाख )
-
Material: carbon fiber
-
Weight : 7.5kg
दुनिया की सबसे 10 महंगी साइकिल की लिस्ट में नंबर 2 पे है Trek Butterfly Madone . और इसकी कीमत लगभग $500,000 है।
इस साइकिल डेमियन हर्स्ट द्वारा गुलाबी और बैंगनी कलर में सजाया गया है। इस साइकिल की सबसे अनोखी बात ये है की इसमें असली तितली के पंख लगे हुए है।
हलाकि ये देखने में सुन्दर तो है पर कुछ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे बहुत गलत कहा क्यों की तितलियों के वास्तविक पंखों को उनके शरीर से निकाल के इसमें लगाया गया है। इस कारन से इस साइकिल की कंपनी पे बहुत सारे केस भी दर्ज है।
ट्रेक बटरफ्लाई मैडोन को एक नीलामी में बेचा गया और इससे मिले पैसे को आर्मस्टॉन्ग फाउंडेशन को दान कर दिया गया। जो की कैंसर के इलाज के लिए पैसे जमा करती है।
1. 24K Gold Extreme Mountain Bike : दुनिया के 10 सबसे महंगी साइकिल
-
Price : $1,000,000 ( लगभग 7 करोड़ 50 लाख )
-
Material: gold, diamonds
-
Weight : 24kg
और अब बात करते है अभी 2021 तक दुनिया की सबसे सबसे महंगी साइकिल की। इस साइकिल का नाम है। 24K Gold Extreme Mountain Bike नाम से पता पड़ता है की ये पूरे 24 कैरट सोने से मिल कर बनाई है। इस साइकिल की कीमत है $1,000,000.
इसे ह्यूग पावर द्वारा डिजाइन और लॉन्च किया गया। इस साइकिल को “बेवर्ली हिल्स संस्करण” या “फैट बाइक” के नाम से भी जाना जाता है। यह साइकिल कम। बल्कि कला का एक एक अद्भुत नमूना इसमें देखने को मिलता है।
सच कहे तो इस साइकिल को चलाने से ज्यादा अच्छा इसे देखने में लगेगा। साइकिल के हरेक भाग में हीरे लगे हुए है। इसकी सीट चॉकलेट ब्राउन कलर की है, जो की मगरमच्छ के चमड़े से बनी है।
सारांश – दुनिया के 10 सबसे महंगी साइकिल
1. 24K Gold Extreme Mountain Bike – $1,000,000
2. Trek Butterfly Madone – $500,000
3. 24K Gold Men’s Racing Bike – $393,000
4. Trek Yoshimoto Nara Speed Concept – $200,000
5. KAWS: Trek Madone – $160,000
6. Aurumania Crystal Edition Gold Bike: $114,000
7. Trek Madone 7: Diamond – $75,000
8. Tiffany & Co. Silver Mounted Lady’s Bike – $70,000 USD
9. Chrome Hearts X Cervelo: $60,000
10. Montante Luxury Gold Collection – $46,000
यह भी पढ़े :